बाइडेन ने कहा- यूक्रेन पर रूस का हमला यूरोप और वैश्विक शांति पर हमला है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला केवल इस देश (यूक्रेन) पर हमला नहीं है, बल्कि यूरोप और वैश्विक शांति पर हमला है। बाइडन ने शुक्रवार को फिनलैंड के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा कि दोनों देश कुछ वक्त से लगातार संपर्क में हैं। बाइडन ने कहा कि उन्होंने मिलकर रूसियों के खिलाफ संयुक्त प्रतिक्रिया दी है और यूक्रेन के खिलाफ अकारण तथा गैर उकसावे वाले आक्रमण के लिए रूस की जवाबदेही तय कर रहे हैं। बाइडन ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में कहा,‘‘ और हम सहमत हैं कि यह सिर्फ यूक्रेन पर हमला नहीं है,बल्कि यूरोप की सुरक्षा और वैश्विक शांति तथा स्थिरता पर भी हमला है।’’ इससे पहले दिन में बाइडन ने पोलैंड के राष्ट्रपति एंद्रेज डुडा से बातचीत की और रूस के यूक्रेन पर हमले के खिलाफ देशों की प्रतिक्रिया पर भी बातचीत की।

प्रमुख खबरें

Emmy Awards 2026 Winners List | Noah Wyle से लेकर Allison Janney तक, इस रात की सबसे बड़ी जीत के बारे में जानें

Dollar के मुकाबले Rupee 30 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर खुला

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की