USAID Controversy: जयशंकर ने डोनाल्ड ट्रंप के दावों को चिंताजनक बताया, कहा सरकार कर रही है जांच

By एकता | Feb 23, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि बाइडन प्रशासन ने भारत को उसके चुनाव में मदद के लिए 1.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धनराशि आवंटित की। ट्रंप के दावे ने भारत में विवाद पैदा पर दिया है। जयशंकर ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी चिंताजनक है और सरकार इसकी जांच कर रही है।

जयशंकर ने कहा, 'एक सरकार के रूप में, हम इसकी जांच कर रहे हैं, क्योंकि ऐसे संगठनों का दायित्व है कि वे जानकारी दें। और, मेरा मानना ​​है कि तथ्य सामने आएंगे।' उन्होंने कहा कि मैंने पढ़ा, फलां व्यक्ति ने यूएसएड के साथ काम किया...देखिए, यह सवाल नहीं है कि आपने यूएसएड के साथ काम किया या नहीं, यूएसएड को अनुमति दी गई थी। यह ऐतिहासिक रूप यहां काम करता रहा है। लेकिन, यूएसएड को सद्भावनापूर्वक, सद्भावनापूर्ण गतिविधियां करने के लिए यहां अनुमति दी गई थी।'

इसे भी पढ़ें: USAID Controversy: अमेरिका का फायदा उठाते हैं, PM Modi के दोस्त Donald Trump ने भारत पर क्यों लगाए आरोप?

उन्होंने कहा, 'अब अमेरिका से यह संकेत मिल रहे हैं कि कुछ गतिविधियां दुर्भावनापूर्ण थीं। इसलिए इस पर निश्चित रूप से गौर किया जाना चाहिए और यदि ऐसा कुछ है तो मेरा मानना ​​है कि देश को पता होना चाहिए कि दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों में कौन लोग शामिल हैं।'

इससे पहले मियामी में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) द्वारा दिए गए 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के वित्त पोषण पर सवाल उठाया था और सवाल किया था कि क्या किसी और को चुनाव जिताने के प्रयास के तहत ऐसा किया गया।

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां