सच्चे मित्र और शुभचिंतक के रूप में किया जाएगा याद, जयशंकर ने कुछ इस तरह महारानी एलिजाबेथ के निधन पर शोक बुक पर हस्ताक्षर कर जताया दुख

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2022

विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समकालीन समय में यूनाइटेड किंगडम का मार्गदर्शन किया। जयशंकर ने ट्वीट किया, "महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर, उनके परिवार और यूनाइटेड किंगडम के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने अपने देश को समकालीन समय में निर्देशित किया और उनकी गर्मजोशी और करुणा के लिए याद किया जाएगा।"

इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने सऊदी अरब के युवराज से मुलाकात की, प्रधानमंत्री मोदी का लिखित संदेश सौंपा

शाही परिवार ने एक बयान में कहा कि एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में बाल्मोरल महल में निधन हो गया। ब्रिटेन के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी को उनकी हालत बिगड़ने के बाद चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया था। उनके सबसे बड़ा बेटे प्रिंस चार्ल्स IIIको आधिकारिक तौर पर नया सम्राट घोषित किया गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग में यूनियन जैक का झंडा आधा झुका हुआ था।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा