अफगानिस्तान से लौटे सिख शरणार्थियों से मिले विदेश मंत्री, कहा- अगर CAA नहीं होता तो इन लोगों का क्या होता

By अंकित सिंह | Jun 08, 2023

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरु अर्जुन देव गुरुद्वारा में दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अफगान सिख शरणार्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मैं अफगानिस्तान से भारत आए सिखों से मिलना चाहता था और उनके मुद्दों को समझना चाहता था। उन्हें वीजा और नागरिकता को लेकर कुछ दिक्कतें हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम उन मुद्दों का समाधान करेंगे। इस दौरान विदेश मंत्री ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का भी जिक्र किया जिसको लेकर देश में लंबे समय तक विरोध चला था।

इसे भी पढ़ें: 700 भारतीय छात्रों को कनाडा से करना पड़ रहा निर्वासन का सामना, पंजाब के मंत्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से हस्तक्षेप का किया अनुरोध

CAA का जिक्र

एस जयशंकर ने कहा कि कुछ लोग अपनी नागरिकता का इंतज़ार कर रहे हैं। कुछ लोगों ने अपने बच्चों के लिए भारत की नागरिकता ली है जिसमें उनको बाद में कुछ दिक्क़तें आईं। उनको डर है कि हमारा सिस्टम आगे चलकर उनको मदद करने की जगह उन पर बोझ न डाले। यह छोटी चीज़ें आम लोगों के लिए बहुत बड़ी होती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उस क़ानून (नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA)) के कारण इन लोगों को विश्वास था कि हम आएंगे। अगर वह क़ानून नहीं होता तो इन लोगों का क्या होता? कभी-कभी हम हर चीज़ को राजनीति (का मुद्दा) बना देते हैं। यह राजनीति का मामला नहीं बल्कि इंसानियत का मामला है। उस हालात में इन लोगों को कौन छोड़ सकता था?

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी