S Jaishankar ने निवर्तमान विदेश सचिव क्वात्रा की उनके योगदान के लिए सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को निवर्तमान विदेश सचिव विनय क्वात्रा की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रशंसा की। वर्तमान में राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत विक्रम मिस्री सोमवार को नए विदेश सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से पिछले दशक में, उन्होंने हमारी कई प्रमुख नीतियों की रणनीति बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में मदद की है। उन्हें उनकी भविष्य की पारी के लिए शुभकामनाएं।’’

विदेश सचिव के रूप में क्वात्रा को कई महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक मुद्दों से निपटना पड़ा, जिनमें यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से उत्पन्न स्थिति, गाजा में इजराइल-हमास की शत्रुता और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ तनाव जैसी स्थिति शामिल थी।

माना जाता है कि वह अमेरिका में भारत के अगले राजदूत बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। तरनजीत संधू के जनवरी में सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली है। क्वात्रा 1988 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए और अपनी सेवा के शुरुआती वर्षों में जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में सेवा दी।

प्रमुख खबरें

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान