Hardeep Singh Nijjar हत्याकांड में 3 तीन भारतीयों की गिरफ्तार पर S Jaishankar ने दी की प्रतिक्रिया, Canada को लेकर कही ये बात

By एकता | May 05, 2024

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, शुक्रवार को कनाडाई पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद भारत और कनाडा के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया। अब इस पूरे मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने कहा कि भारत कनाडाई पुलिस द्वारा पिछले साल एक खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन भारतीय लोगों के बारे में जानकारी साझा करने का इंतजार करेगा।

निज्जर की हत्या मामले से भारत सरकार के कनेक्शन के कनाडाई पुलिस के दावों पर विदेश मंत्री ने कहा, 'कनाडा ने कोई सबूत नहीं दिया। वे कुछ मामलों में हमारे साथ कोई सबूत साझा नहीं करते हैं, पुलिस एजेंसियां भी हमारे साथ सहयोग नहीं करती हैं। कनाडा में भारत पर आरोप लगाना उनकी राजनीतिक मजबूरी है। जैसे ही कनाडा में चुनाव आ रहा है, वे वोट बैंक की राजनीति में शामिल हो गए हैं।'

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार को, कनाडा की पुलिस ने एक ऑफिसिशयल स्टेटमेंट जारी करके दावा किया कि हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में उन्होंने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके नाम कमलजीत, करणप्रीत और करण बरार है। इन सभी पर फर्स्ट-डिग्री हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी भारतीय मूल के रहने वाले हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों को शुक्रवार को अलबर्टा के एडमॉन्टन शहर में गिरफ्तार किया गया।

सहायक आयुक्त डेविड टेबौल ने कहा कि इन मामलों में अलग-अलग और विशिष्ट जांच चल रही है, जो निश्चित रूप से आज गिरफ्तार किए गए लोगों की संलिप्तता तक सीमित नहीं है और इन प्रयासों में भारत सरकार से कनेक्शन की जांच भी शामिल है। बता दें, कनाडाई नागरिक निज्जर की 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा