S Jaishankar का बयान, भारत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों में से एक है यूरोपीय संघ

By अंकित सिंह | Feb 28, 2023

इंडिया यूरोप बिजनेस एंड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को विदेश मंत्री एस जयशंकर से संबोधित किया। विदेश मंत्री ने कहा कि मुझे हमारी द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा करने का अवसर मिला। उन्होंने कगा कि स्थिरता को चलाने में व्यवसायों की प्राथमिक भूमिका है। भारत व यूरोपीय संघ बहु-ध्रुवीय,भू-राजनीतिक व सुरक्षा चिंताओं में विश्वास करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने सभी 27 यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने जयशंकर के बयान को बताया 'कायरता', पलटवार में विदेश मंत्री ने कांग्रेस को याद दिलाया 1962

इससे पहले एस जयशंकर ने कहा था कि जी-20 भारत को दुनिया के लिए तैयार और दुनिया को भारत के लिए तैयार होने के वास्ते सक्षम बनाता है। भारत की एक साल की जी20 की अध्यक्षता पर यहां अपने संबोधन में जयशंकर ने कहा था कि अगर आप आज मुझसे पूछते हैं, साधारण में बताओ कि क्या होगा जब जी-20 होगा। मैं कहूंगा कि दो चीजें होगी। जी-20 भारत को दुनिया के लिए तैयार कर रहा है। जी-20 दुनिया को भारत के लिए तैयार कर रहा है।

प्रमुख खबरें

CJI का विरोध करने वाले Law Students के खिलाफ Bar Council of India ने लिया सख्त एक्शन, बवाल होने पर तुरंत लिया U-Turn

15 August Metro Service: Red Fort जाने वाले यात्रियों के लिए DMRC का Early Schedule, हर 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

Festive Fashion Trends: हरियाली तीज पर बहू के लिए चुनें Best Gold Bangles, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शंस

Prabhasakshi NewsRoom: Sukhbir Singh Badal पर हमला मामले में आया नया मोड़, Harsimrat Kaur Badal ने कह दी बड़ी बात