फ्रांस की विदेश मंत्री संग एस जयशंकर की वार्ता, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तनाव, कोरोना महामारी, अफगानिस्तान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2022

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत और फ्रांस ने हिन्द प्रशांत त्रिस्तरीय विकास सहयोग स्थापित करने की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की जो विकास परियोजनाओं को सुगम बनाने में मदद करेगा। जयशंकर ने फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना के साथ वार्ता के बाद यह बात कही। कोलोना के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि उनकी चर्चा में यूक्रेन संघर्ष, हिंद-प्रशांत तनाव, अफगानिस्तान में घटनाक्रम, कोरोना महामारी के परिणाम, संयुक्त समग्र कार्य योजना जैसे मुद्दे शामिल थे। 

इसे भी पढ़ें: UNHRC में पाकिस्तान ने छेड़ा कश्मीर राग, भारत बोला- आतंक की फैक्ट्री चलाने वालों का मानवाधिकार पर चिंता जताना छलावा

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत फ्रांस को एक बड़ी शक्ति के रूप में देखता है और यह बहु-ध्रुवीयता के उद्भव का केंद्र है। फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना के साथ वार्ता के बाद जयशंकर ने कहा, ‘‘ फ्रांस और भारत सही अर्थों में विश्वसनीय भागीदार हैं। फ्रांस भारत की चिंताओं और प्राथमिकताओं के प्रति बेहद संवेदनशील रहा है।’’ उन्होंने कहा कि हिन्द प्रशांत त्रिस्तरीय सहयोग भारतीय नवोन्मेषकों और स्टार्टअप के लिये एक मंच प्रदान करेगा। वहीं, फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा कि यूक्रेन में जो कुछ भी हो रहा है, वह न केवल यूरोप, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक गंभीर मामला है।

प्रमुख खबरें

Smriti Irani को हरियाणा तो Vinod Tawde को UP की कमान, 28 राज्यों और 8 UT में BJP ने घोषित किए नए प्रभारी, पूरी सूची यहां पढ़ें

अगर अमेरिका ने सौ प्रतिशत का टैरिफ थोपा तो !

LSR कॉलेज पहुंची Delhi Police, पार्क में नाबालिग से दरिंदगी के बाद बढ़ाई सुरक्षा

गुड़हल से घर पर बनाएं Natural Hair Conditioner, रूखे बालों को मिलेगी सैलून जैसी चमक