India-Pakistan के बीच बनेगी बात? SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद जाएंगे एस जयशंकर,

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2024

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों (एचओजी) की बैठक का 23वां सत्र 15-16 अक्टूबर, 2024 को इस्लामाबाद, पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी को उनके पाकिस्तानी समकक्ष और बैठक के मेजबान ने इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद द्वारा आयोजित आगामी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठक के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि जयशंकर एससीओ बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी शामिल होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में बच्चियों को स्टेज पर देख भाग उठा जाकिर नाइक, वजह जान रह जाएंगे हैरान

भारत एससीओ के शिखर सम्मेलन के साथ-साथ मंत्रिस्तरीय और आधिकारिक स्तर पर बैठकों में सक्रिय भागीदार रहा है। एससीओ को भारत के लिए एक उपयोगी मंच माना जाता है क्योंकि यह उसे चार मध्य एशियाई देशों के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है जो एससीओ के सदस्य हैं। शिखर सम्मेलन स्तर की बातचीत अन्य सदस्य देशों के नेताओं और संगठन के पर्यवेक्षकों के साथ मुलाकात और बातचीत की संभावनाएं भी प्रदान करती है। 

प्रमुख खबरें

अब स्पेस में हथियारों की तैनाती कर रहा अमेरिका? पहली बार हुआ बड़ा खुलासा! हैरान रह गई दुनिया

Nirmala Sitharaman ने युवाओं से की राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रखने की अपील

Nandigram By-Election 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी BJP, Suvendu Adhikari का बड़ा दावा

Govinda के मुरीद हुए Diljit Dosanjh, क्यों बोले- उनके जैसा कलाकार बॉलीवुड में फिर नहीं आएगा