जो बाला साहेब का नहीं हुआ, वो मोदी का क्या होगा, महाराष्ट्र में विज्ञापन को लेकर सामना ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Jun 14, 2023

शिवसेना (यूबीटी) पार्टी के मुखपत्र सामना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा अखबारों के पहले पन्ने पर छपे एक विज्ञापन की भर्त्सना की है। इन विज्ञापनों की हेडलाइन थी 'भारत के लिए मोदी और महाराष्ट्र के लिए शिंदे। संपादकीय में कहा गया है कि अब तक शिंदे-फडणवीस सरकार ने जनता का 786 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च किया है। अच्छी बात यह है कि अब एक स्पष्टता है क्योंकि बालासाहेब के वफादार होने का दावा करने वाले लोगों का असली चेहरा सामने आ गया है (क्योंकि विज्ञापन में बालासाहेब की तस्वीर नहीं थी)। संपादकीय में कहा गया कि सवाल यह है कि जो बालासाहेब के प्रति वफादार नहीं रह सके, क्या वे मोदी के प्रति वफादार रहेंगे?  

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: शिवसेना के विज्ञापन पर राजनीतिक बवाल, अजित पवार बोले- अपने राजनीतिक जीवन में मैंने आज तक ऐसा...

संपादकीय में कहा गया है कि विज्ञापन से यह आभास होता है कि बालासाहेब कुछ नहीं हैं और मोदी ही सब कुछ हैं। यह विज्ञापन दिखाता है कि शिंदे गुट भाजपा के 105 विधायकों के प्रभुत्व को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। संपादकीय में उस सर्वेक्षण पर भी सवाल उठाया गया है जिसमें कहा गया है कि 26.1% लोग एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय