Sabarimala में तंबाकू नियंत्रण कानून तोड़ने पर आबकारी विभाग ने वसूला 46,800 रुपये जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 27, 2026

आबकारी विभाग ने शबरिमला पहाड़ी मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में 12 दिनों में तंबाकू नियंत्रण कानून के उल्लंघन के 234 मामलों का पता लगाया और कुल 46,800 रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शबरिमला में शराब और मादक पदार्थों पर प्रतिबंध है।

सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए), 2003 के तहत 15 से 26 नवंबर के बीच दर्ज किए गए ये मामले धूम्रपान तथा गुटखा और पान मसाला के सेवन से संबंधित हैं। पहाड़ी मंदिर में दो महीने से अधिक समय तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा 17 नवंबर को शुरू हुई थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आबकारी विभाग की तीन टीमें पहाड़ी मंदिर में चौबीसों घंटे जांच कर रही हैं।

प्रत्येक टीम में एक सर्किल निरीक्षक, दो निवारक अधिकारी और सात सिविल आबकारी अधिकारी शामिल हैं। बयान में कहा गया कि ये टीमें विशेष रूप से तीर्थयात्रा मार्गों के कम भीड़भाड़ वाले हिस्सों, मुख्य क्षेत्रों से दूर स्थित दुकानों और कर्मचारियों के एकत्र होने वाले स्थानों पर जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस तीर्थयात्रा के दौरान दर्ज किए गए मामलों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कम है।

उन्होंने कहा कि तीर्थस्थल पर मादक पदार्थों के सेवन में भी गिरावट का रुख देखने को मिला है।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav के PDA घोषणापत्र पर OP Rajbhar का हमला, बताया राजनीतिक चाल

Parliament Special Session: Lok Sabha और Rajya Sabha के चार दिवसीय सत्र में आएंगे अहम बिल

Budget से पहले CREDAI की मांग, Affordable Housing की सीमा बढ़ाकर 90 लाख करे सरकार

Christchurch Test के Day 1 पर Akash Deep बोले, गेंदबाजी में और बेहतर कर सकती थी Team India