Sabarimala temple के कपाट चिंगम और मलयालम नव वर्ष पर खुले, 21 अगस्त तक होंगे दर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026

‘चिंगम’ महीने और मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के अवसर पर सोमवार तड़के भक्तों के दर्शन के लिए शबरिमला में भगवान अयप्पा के प्रसिद्ध मंदिर के दरवाजे खोले गए जिसके बाद सैकड़ों श्रद्धालु वहां पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। मलयालम महीने ‘कर्किडाकम’ के आखिरी दिन यानी रविवार शाम को मंदिर के मुख्य पुजारी (मेलशांति) प्रसाद ई.डी. ने मंदिर के मुख्य तांत्रिक (प्रधान पुजारी) कंदारारु ब्रह्मदत्तन की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की। इसके बाद, ‘पथिनेट्टम पाडी’ (18 सीढ़ियों) के नीचे बनी ‘आझी’ (पवित्र अग्नि कुंड) में अग्नि प्रज्वलित की गई।

चिंगम महीने की पूजा पूरी होने के बाद, 21 अगस्त को रात 10 बजे मंदिर बंद हो जाएगा। ओणम से जुड़ी पूजा के लिए यह 24 अगस्त को फिर से खुलेगा। ओणम उत्सव का सबसे अहम दिन तिरुओणम इस साल 26 अगस्त को है।

चिंगम के दौरान शबरिमला जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं से आभासी कतार के लिए मंदिर की संबंधित वेबसाइट पर दर्शन के लिए अपने स्लॉट बुक कराने का अनुरोध किया गया है। केरल राज्य सड़क परिवहन निगम ने चिंगम के दौरान शबरिमला जाने वाले अयप्पा भक्तों के लिए 16 से 28 अगस्त तक यात्रा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

प्रमुख खबरें

Shivraj Singh Chouhan ने कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा को बताया वंशवाद बचाओ नाटक

Dandiya Night से पहले Dark Circles गायब करने के लिए लगाएं कच्ची हल्दी का Eye Pack

PM Modi ने flydubai के घायल कैप्टन Smit Machhar से बात कर सराहा अदम्य साहस

Drishyam 3 को लेकर दर्शकों का रिएक्शन, क्लाइमैक्स ने चौंकाया या नहीं? पढ़ें जनता का रिव्यू