Sabarmati Express Train Derail: साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन हुई हादसे का शिकार, सामने आया एक्सीडेंट होने का कारण

By रितिका कमठान | Aug 17, 2024

उत्तरप्रदेश के कानपुर में शनिवार की सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया है। ये हादसा साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) के साथ हुआ है। हादसे की वजह भी से आ गई है जिसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। 

इस घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया में कहा कि हादसे के बाद टीम ने सभी साक्ष्य जुटा लिए है। आईबी और यूपी पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना में किसी यात्री या ट्रेन कर्मचारी को चोट नहीं लगी है। ट्रेन डिरेल होने के बाद यात्रियों को अहमदाबाद पहुंचाया गया है।

घटना के बाद रेलवे के डीआरएम झांसी डिवीजन दीपक कुमार ने बताया, "इस हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। यात्रियों को बस और ट्रेन के जरिए वापस कानपुर ले जाया गया है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कानपुर में एक और ट्रेन तैयार की गई है..."

वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास पटरी से उतर गई। इंजन पटरी पर रखी किसी वस्तु से टकराया और पटरी से उतर गया। चोट के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि लोको से 16वें कोच के पास मिले साक्ष्यों को सुरक्षित रख लिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को किसी तरह की चोट की खबर नहीं है। 

रेलवे के झांसी डिवीजन के डीआरएम दीपक कुमार ने कहा, "इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। यात्रियों को बस और ट्रेन के जरिए वापस कानपुर ले जाया गया है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कानपुर में एक और ट्रेन तैयार की गई है..." भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए एक राहत ट्रेन की भी व्यवस्था की है। भारतीय रेलवे ने कहा कि वह घटना की सक्रियता से जांच कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट