Ahmedabad: Sabarmati Jail के भजिया हाउस को 2.5 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा तीन मंजिला हेरिटेज कॉम्प्लेक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 16, 2026

गुजरात के अहमदाबाद शहर में साबरमती केंद्रीय कारागर के कैदियों की ओर से संचालित मशहूर ‘जेल भजिया हाउस’ को ढाई करोड़ रुपये से अधिक लागत से तीन मंजिला विरासत-आधारित परिसर में तब्दील किया जा रहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के मुताबिक, अहमदाबाद में आरटीओ सर्किल पर साबरमती जेल के पास स्थित इस तीन-मंजिला परिसर का निर्माण कार्य गुजरात के पुलिस महानिदेशक (कारागार) केएलएन राव की देखरेख में किया जा रहा है और यह पूरा होने के करीब है।

इसमें कहा गया है कि दूसरी मंजिल पर एक संग्रहालय बनाया जाएगा, जिसमें आजादी की लड़ाई के दौरान साबरमती जेल में समय बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास दिखाया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इमारत में एक ‘फोटो गैलरी’ भी होगी, जिसमें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, महादेवभाई देसाई, जावेरचंद मेघाणी और लोकमान्य तिलक समेत कई स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज