सबका साथ नहीं, बृजभूषण का साथ, पहलवानों के विरोध पर चुप्पी को लेकर कपिल सिब्बल का केंद्र पर निशाना

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2023

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शनिवार को पहलवानों के विरोध पर चुप रहने और पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए केंद्र पर निशाना साधा। उच्चतम न्यायालय में प्रदर्शनकारी पहलवानों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल ने ट्विटर पर कहा कि मामले की जांच करने वालों के लिए 'संदेश' काफी है।

इसे भी पढ़ें: Khap Mahapanchayat के बाद Brij Bhushan पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, Ayodhya Rally रद्द, 1983 Cricket World Cup Team ने किया Wrestlers का समर्थन

यूपीए -1 और यूपीए -2 सरकारों के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से गैर-चुनावी मंच "इंसाफ" शुरू किया।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा

मणिपुर के Imphal West में 2.1 किलोग्राम Yaba टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़

Vamana Jayanti: Vaman Dwadashi पर पंचामृत अभिषेक और तुलसी दल से करें पूजन, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि