भाजपा ने बजट को बताया ''सबका साथ, सबका विकास का बजट'', कहा- सभी के सपने पूरे होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने वर्ष 2020-21 के लिए पेश आम बजट को सोमवार को ‘सबका साथ, सबका विकास का बजट’ करार दिया और कहा कि इस बजट से सभी वर्गों के सपने पूरे होंगे। लोकसभा में बजट पर सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा की अपराजिता सारंगी ने कहा कि इस बजट में प्रौद्योगिकी के माध्यम से आम लोगों के विकास का रास्ता तैयार किया गया है। उन्होंने विपक्ष के इस आरोप को खारिज कर दिया कि मनरेगा के लिए राशि के आवंटन में कटौती की गई है।

 इसे भी पढ़ें: आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: सरकार ने कहा- उच्च स्तर पर हो रहा विचार

अपराजिता ने कहा कि मनरेगा के लिए आवंटन मांग आधारित होता है, इसलिए इस योजना पर तय आवंटन से ज्यादा राशि खर्च होती है। भाजपा सदस्य ने कहा कि मोदी सरकार सपने दिखाने के साथ उनको पूरा भी करती है। इस बजट से सभी वर्गों के सपने पूरे होंगे। भाजपा की सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से मोदी सरकार ने 45 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानों को खाते में पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यह बजट ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है।

इसे भी पढ़ें: आरक्षण पर SC के फैसले को लेकर उच्च स्तर पर विचार कर रही है सरकार: गहलोत

चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के गोपाल शेट्टी ने बजट को ‘सबका साथ, सबका विकास का बजट’ करार दिया और कहा कि इसमें युवा, किसान और कारपोरेट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है। जदयू के रामप्रीत मंडल और आलोक कुमार सुमन ने कहा कि इस बजट में बिहार के हितों को ध्यान में रखा गया है और इससे राज्य की प्रगति को गति मिलेगी। शिवसेना के गजानन कीर्तिकर ने आरोप लगाया कि इस बजट में महाराष्ट्र सरकार की उपेक्षा की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Budget से आपको कितना हुआ फायदा, क्या सस्ता हुआ और क्या हुआ महँगा

प्रमुख खबरें

Migrant Worker Lynched in Odisha | ओडिशा में बांग्लादेशी के शक में बंगाली मजदूर की निर्मम हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार, प्रदेश में राजनीति गरमाई

एक्स पर Mirwaiz Umar Farooq का प्रोफाइल अपडेट: क्या हुर्रियत से दूरी बना रहे हैं अलगाववादी नेता? हुर्रियत अध्यक्ष पदनाम हटाया

देश की सुरक्षा पर खतरा? ATS के शिकंजे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, आतंकी संगठनों से संबंध की परतें उधड़ेंगी

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला