सचिन पायलट को मिल सकती है कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी! प्रियंका गांधी ने दिया ये बयान

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 18, 2022

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। हाल ही में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि वह पार्टी के हित में किसी भी त्याग के लिए तैयार हैं, जिसके पास सीडब्ल्यूसी में शामिल कांग्रेस नेताओं ने उनके नेतृत्व में भरोसा जताते हुए उनसे आग्रह किया कि संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने तक वह पद पर बनी रहें। इसके बाद सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बनी हुई हैं।

 सीडब्ल्यूसी में सचिन पायलट के सभी सदस्यों ने तारीफ की थी। खासकर प्रियंका गांधी ने उनकी खूब प्रशंसा की। जिसके बाद से सियासी गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कांग्रेस ने सचिन पायलट को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, क्या उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा पद मिलेगा या राजस्थान में उनके लिए कुछ खास है। खैर ये तो समय ही बताएगा कि सचिन पायलट का सियासी सफर कैसा रहता है।

इसके साथ ही हम आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पंजाब सांसदों की बैठक हुई, जिसमें काफी हंगामा हुआ है। पंजाब के सांसदों ने सोनिया गांधी से कहा, कि पंजाब की हार के लिए प्रभारी हरीश चौधरी स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन जिम्मेदार हैं। इस बैठक में सीधे तौर पर हरीश चौधरी के ऊपर खुलकर आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल कांग्रेस सक्रिय नजर आ रही है। कांग्रेस में  फिर से जान डालने की जरूरत है और इसके लिए उसे पार्टी में कुछ न कुछ बदलाव करने होंगे।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.