डी के शिवकुमार ने सचिन पायलट को बताया सच्चा कांग्रेसी, कहा- पार्टी नहीं छोड़ेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

बेंगलुरु। राजस्थान में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने सोमवार को विश्वास जताया कि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पायलट को ‘‘सच्चा कांग्रेसी’’बताया। उन्होंने भाजपा पर अपने एजेंडे के तहत कांग्रेस को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने कहा, ‘‘नहीं, वह (पायलट) नहीं छोड़ेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि वह नहीं छोड़ेंगे। वह अपने पिता (राजेश पायलट) की तरह बहुत ईमानदार कांग्रेसी नेता हैं। उन्होंने पिछले छह-सात साल से पार्टी में अपना पूरा योगदान दिया है। उन्होंने अध्यक्ष (राजस्थान राज्य इकाई) के तौर पर पार्टी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।” 

इसे भी देखें: Ashok Gehlot ने दिखाया बहुमत 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा