नूपुर शर्मा विवाद पर बोले सचिन पायलट- आपस में द्वेष पैदा करने वालों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई

By अंकित सिंह | Jun 11, 2022

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक है। टिप्पणी को लेकर भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। इन सबके बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट का भी बयान सामने आ गया है। सचिन पायलट ने साफ तौर पर कहा कि जो लोग भी समाज में द्वेष पैदा करने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक सचिन पायलट ने कहा कि जब देश के लोगों ने नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर आवाज उठाई थी तब तो सरकार के कानों पर जू तक नहीं रेंगी और कोई एक्शन नहीं लिया गया लेकिन जब दुनिया के दूसरे देशों ने आवाज उठाई तब जाकर भाजपा ने कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें: नुपुर शर्मा के समर्थन में प्रज्ञा ठाकुर , कहा- देवी-देवताओं का अपमान होगा तो ‘सच’ बताया जाएगा

कांग्रेस सहित विपक्षी दल लगातार नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इन सब के बीच दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा के दो निलंबित नेताओं के विवादित बयान को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच शीर्ष बाल अधिकार निकाय एनसीपीसीआर ने शुक्रवार को कहा कि कथित तौर पर इनमें से कई ‘हिंसक प्रदर्शनों’ के दौरान बच्चों का इस्तेमाल किया गया था और वह इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी