पायलट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- अर्थव्यवस्था का चौपट होना वित्तीय कुप्रबंधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2020

जयपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)की वृद्धि दर नकारात्मक रहने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार की दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों व वित्तीय कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया हैं। पायलट ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी जीडीपी के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है जो कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 वर्षों में जीडीपी की यह सबसे बड़ी गिरावट है। विश्व की प्रमुख देशों की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal Bypolls: डाक मतपत्रों में Nandigram और रेजीनगर से भाजपा उम्मीदवार आगे

Flydubai Flight को हाईजैक होने से बचाने वाले भारतीय Captain Smit Machchhar को किया जाएगा इज़राइल के प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित

Tamil Nadu और Puducherry उपचुनाव: TVK और AINRC शुरुआती रुझानों में आगे

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन