बेटे अर्जुन के IPL में मौका नहीं मिलने को लेकर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर- रास्ता मुश्किल, मेहनत जारी रखो

By अंकित सिंह | May 24, 2022

आईपीएल 2022 अब अपने आखिरी चरण में है। प्लेऑफ के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस पार की आईपीएल में कई नए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सबको आश्चर्यचकित किया है। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्हें इस बार भी आईपीएल के मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हीं खिलाड़ियों में से सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी हैं। अर्जुन तेंदुलकर को इस बार भी मुंबई इंडियंस की ओर से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में खरीदा था। लगातार इस बात के कयास लगाए जाते रहे कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की ओर से एक न एक मैच खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पिछले दो सत्र से अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि अब तक 28 मैच में वह बेंच पर ही बैठे हैं। अब इसी को लेकर पहली बार अर्जुन तेंदुलकर के बेटे सचिन तेंदुलकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: उपराज्यपाल ने की उमरान से मुलाकात , कहा- जम्मू कश्मीर सरकार उनके प्रशिक्षण का ध्यान रखेगी

तेंदुलकर से जब यह पूछा गया कि क्या वह इस साल अर्जुन को खेलते हुए देखना पसंद करते तो उन्होंने शो ‘सैचइनसाइट’ पर कहा, ‘‘यह अलग सवाल है। मैं क्या सोच रहा हूं या मैं क्या महसूस कर रहा हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है। सत्र खत्म हो चुका है (मुंबई इंडियन्स के लिए)।’’ दो सौ टेस्ट खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर तेंदुलकर ने कहा कि जहां तक चयन का सवाल है तो वह इसे टीम प्रबंधन पर छोड़ देते हैं। तेंदुलकर ने कहा कि अगर हम चयन के बारे में बात करते हैं तो मैं कभी स्वयं को चयन में शामिल नहीं करता। मैं ये सारी चीजें टीम प्रबंधन पर छोड़ देता हूं क्योंकि मैंने हमेशा ऐसे ही काम किया है। बाइस साल के अर्जुन ने अपने करियर में अब तक अपनी घरेलू टीम मुंबई की ओर से सिर्फ दो टी20 मुकाबले खेले हैं।

प्रमुख खबरें

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में