सानिया संग अर्जुन तेंदुलकर की सगाई वाले सवाल का सचिन तेंदुलकर ने दिया जवाब, बेटी सारा के बारे में भी बोले मास्टर ब्लास्टर

By Kusum | Aug 26, 2025

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने आखिरकार अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की खबर पर मुहर लगा दी है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अर्जुन की सगाई को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब खुद सचिन ने इन चर्चाओं को खत्म कर दिया है। सोमवार को एक आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान सचिन तेंदुलकर ने इस बारे में खुलकर बात की। 

बता दें कि, अर्जुन पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और क्रिकेट खेले  हालांकि, अब तक टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। वहीं सानिया मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं। वह मुंबई के मशहूर कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके नाना रवि घई जाने-माने बिजनेसमैन हैं जिनका परिवार होटल और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम रखता है। उनके कारोबार में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी शामिल हैं। 

वहीं सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान अपनी बेटी सारा की बतौर इंटरप्रेन्योर शुरुआत करने की जर्न की तारीफ की।  सारा ने हाल में अंधेरी में अपना पिलेट्स स्टूडियो शुरू किया। पिलेट्स एक लो इम्पैक्ट वाली एक्सरसाइज सिस्टम है, जो शरीर की आंतरिक शक्ति, लचीलेपन, मुद्रा और नियंत्रित श्वास पर जोर देती है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Waterlogging पर एक्शन, PWD अधिकारियों को मौके पर जांच और समाधान के निर्देश

Nepal Flood से मरने वालों की संख्या 600 पार, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

Hong Kong में लोकतंत्र की मांग अब अपराध? China के National Security Law के तहत एक्टिविस्ट दोषी करार

Donald Trump warns Iran: सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई, Tehran पर US का दबाव और बढ़ा