जब सचिन ने रायडू के लिए लिखा, आपके साथ बिताए समय की कुछ अच्छी यादें हैं...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2019

लीड्स। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट में योगदान देने के लिये अंबाती रायुडु का आभार व्यक्त किया जिन्होंने बुधवार को संन्यास लेने की घोषणा की थी। विश्व कप में दो बार नजरअंदाज किये जाने के बाद रायुडु ने बुधवार को क्रिकेट के प्रत्येक प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की थी। तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिये आभार अंबाती। जब आप मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेल रहे थे तब आपके साथ बिताये समय की कुछ अच्छी यादें हैं। आपको दूसरी पारी के लिये शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि रायुडू ने भारत के लिए 55 वनडे खेलते हुए 47.05 के औसत से 1694 रन बनाए हैं। यह खिलाड़ी कभी टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सका और विश्व कप से पहले वह सुर्खियों में बना हुआ था। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुछ महीने पहले चौथे नंबर के लिये रायुडू के नाम की घोषणा की थी लेकिन टूर्नामेंट के लिये चुनी गयी अंतिम टीम में रायुडू की अनदेखी की गयी और शंकर को चुना गया।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव