ईरानी महिलाओं के समर्थन में Sacred Games की अभिनेत्री ने शेयर किया कपड़े उतारते हुए वीडियो, बाद में किया डिलीट

By रितिका कमठान | Oct 12, 2022

ईरान में जारी हिजाब संग्राम को लेकर सोशल मीडिया पर समर्थन मिल रहा है। दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों ने इस मामले पर अपना समर्थन दिया है। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री एलनाज नौरोजी भी इस आंदोलन का समर्थन करने उतर आई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। 

उन्होंने लिखा कि सभी लोगों के विचार और विश्वास अलग होते है। इन सभी विश्वास और विचारों का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र में फैसले लेने की शक्ति होती है, हर महिला के पास भी अपने शरीर के संबंध में फैसले लेने की ताकत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वो स्वतंत्रता को बढ़ावा दे रही है ना कि न्यूडिटी को।

पहले हो चुकी है गिरफ्तार

बता दें कि एलनाज नौरोजी इससे पहले गिरफ्तार हो चुकी है। दरअसल ईरान में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने एक वीडियो में जानकारी दी थी कि उन्हें पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उन्हें इस आरोप में गिरफ्तार किया था कि उन्होंने टाइट पैंट पहनी थी। उन्हें जेल से तब रिहा किया गया जब उनके लिए जेल में ढीले कपड़े भेजे गए थे।

कौन हैं एलनाज

बता दें कि एलनाज नौरोजी मूल रूप से ईरान की रहने वाली है। उनका परिवार ईरान में रहता है। वो भारत में म़ॉडल और अभिनेत्री के तौर पर सक्रिय है। ईरान में हिजाब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल देश विदेश में फैल चुका है। 22 साल की महिसा अमीनी की मौत से चिंगारी भड़क की। अब उसकी आंच ईरान की सत्ता तक महसूस की जा रही है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ग्रीस, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली, स्पेन, जर्मनी, इराक, लेबनान और तुर्की में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। फ्रांस और लंदन की सड़कों पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं। 

जानें मामला

गौरतलब है कि 22 वर्षीय महसा अमीनी को राजधानी तेहरान में नैतिक पुलिस ने 13 सितम्बर को, हिजाब पहनने सम्बन्धी नियमों का उल्लंघन करने के आरोपों में हिरासत में लिया था। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला