कांग्रेस ने मोगा रैली में किया जनता के पैसे का इस्तेमाल, जांच हो- शिअद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2019

चंडीगढ़। पंजाब में विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने कर्ज माफी कार्यक्रम के नाम पर पंजाब के मोगा में सत्ताधारी कांग्रेस की राजनीतिक रैली आयोजित करने के लिए जनता के पैसे के इस्तेमाल की जांच कराने की मांग की है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिरकत की थी।

शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा के हवाले से एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी ने पंजाब सरकार से मोगा में कल कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक रैली में सार्वजनिक कोष के इस्तेमाल की फौरन जांच कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: ED ने नीरव मोदी से जुड़ी 147 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की

इसके साथ ही सरकारी खजाने में तुरंत धनराशि जमा कराने की भी मांग की गयी है। चीमा ने कहा कि पंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को एक पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की गयी है। पत्र की एक-एक प्रति निर्वाचन आयोग और राज्य चुनाव आयोग को भी भेजी गयी है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह