By अभिनय आकाश | Mar 28, 2023
सऊदी राज्य मीडिया ने बताया कि तीर्थयात्रियों को पवित्र शहर मक्का ले जा रही एक बस सोमवार को एक पुल से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। ये हादसा इस्लाम के पवित्र महीने रमजान में हुआ है जब बड़ी संख्या में मुस्लिम श्रद्धालु हज और उमराह के लिए सऊदी अरब के मक्का और मदीना जाते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, बस में ब्रेक की समस्या के कारण एक पुल के अंत में बैरियर से टक्कर हो गई, जिससे वह पलट गई और उसमें आग लग गई।