राजीव गांधी की जयंती पर मनाया जाता है सद्भावना दिवस, 1992 में राष्ट्रीय पुरस्कार की भी हुई थी शुरुआत

By अनुराग गुप्ता | Aug 20, 2022

हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस रूप में मनाया जाता है। इसे 'समरसता दिवस' तथा 'राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस' के तौर पर भी जाना जाता है। इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न राजीव गांधी के राष्ट्र के लिए किए गए योगदान को याद किया जाता है और तमाम कांग्रेसी तथा उनके परिवार के लोग पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए वीरभूमि जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व मानवीय दिवसः मानवीय प्रकाश से ही दुनिया में शांति संभव

कौन हैं राजीव गांधी ?

यूं तो राजीव गांधी किसी पहचान के मोहताज नहीं लेकिन आपको बता दें कि राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के बेटे तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाती थे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक भारत का नेतृत्व किया। वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक उग्रवादी हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।

भारत रत्न राजीव गांधी ने हिंदुस्तान को एक युवा राष्ट्र बताया था। उन्होंने एक दफा कहा था कि भारत एक प्राचीन देश लेकिन एक युवा राष्ट्र है… मैं जवान हूं और मेरा भी एक सपना है। मेरा सपना है भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी देशों में से प्रथम रैंक में लाना और मानव जाति की सेवा करना।

इसे भी पढ़ें: हजार शब्दों को बयां करती है एक तस्वीर, जानें 19 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस

राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार

राजीव गांधी की मृत्यु के एक साल बाद 1992 में राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। इसके जरिए 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से सद्भावना बढ़ाने और शांति स्थापित की है। इसके अलावा सद्भावना दिवस पर देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

- अनुराग गुप्ता

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

Kidney Damage Signs: आंखों के नीचे सूजन और यूरिन में झाग? किडनी खराब होने के इन संकेतों को न करें Ignore

40 के बाद Women Health के लिए जरूरी हैं ये 3 Exercises, Core और Pelvic Floor को मिलेगी गजब की मजबूती

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया