आरोपों से दुखी हूं, आसन को निष्प्रभावी करने के प्रयास सफल नहीं होंगे : नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2021

नयी दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को एक सदस्य द्वारा उनके निष्पक्ष रवैये पर सवाल उठाये जाने पर दुख जाहिर किया लेकिन कहा कि आसन को निष्प्रभावी करने के प्रयासों के आगे वह नहीं झुकेंगे। उच्च सदन की आज बैठक शुरू होने पर वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी ने कहा कि कुछ दिन पहले तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के एक सदस्य ने इस सदन में एक ‘‘आपत्तिजनक’’ मामला उठाया था। उन्होंने न किसी का नाम लिया और न ही मामले का जिक्र किया लेकिन व्यवस्था के प्रश्न के जरिये यह मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘‘इस मामले को उठाया नहीं जाना चाहिए था। इसे सदन की कार्यवाही से निकाला लाना चाहिए।’’ सभापति नायडू ने इस पर कहा कि यह व्यवस्था के प्रश्न से जुड़ा मुद्दा नहीं है और संबंधित सदस्य उन्हें लिखित में अपनी आपत्ति जता सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि कुछ आपत्तिजनक होगा और नियम उसकी अनुमति नहीं देते हैं तो मैं आवश्यक कार्रवाई करूंगा।’’ लेकिन इसके बावजूद रेड्डी बोलते रहे।

इसे भी पढ़ें: ऋषभ पंत ICC के पहले महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने, टीम इंडिया को समर्पित किया अवॉर्ड

उन्होंने कहा ‘‘मैं रिकॉर्ड देखूंगा और आवश्यक कार्रवाई करूंगा। लेकिन इस तरह आसन पर आरोप लगाया जाना ... ऐसा नहीं होना चाहिए। ’’ सभापति ने कहा कि यह विचार आसन को निष्प्रभावी बनाने के लिए है।उन्होंने कहा ‘‘लेकिन मैं आसन को निष्प्रभावी बनाने के इस तरह के प्रयासों के आगे झुकूंगा नहीं।’’ उन्होंने कहा ‘‘ जिस दिन मैंने यह पद धारण किया था, उसी दिन मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से मैं किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं गया।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों से उन्हें दुख जरूर हुआ है लेकिन वह घबराने वाले नहीं हैं। नायडू ने कहा, ‘‘मेरा दिल देश में बसता हैं, संविधान में बसता है और जनता में बसता है। मैं इसकी (आरोपों) चिंता नहीं करता। लेकिन एक इंसान होने के नाते दुख होता है। मुझे बहुत दुख हुआ है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी

Stray Dogs की अंधाधुंध हत्या का डर, Supreme Court के आदेश पर NGO ने उठाए गंभीर सवाल

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान