By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिवंगत दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति कौशल का बृहस्पतिवार दोपहर को निधन हो गया। वह 73 साल के थे।