कोलकाता में साधु-संतों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, बंगाल में हिंदुओं पर ‘अत्याचार’ और घुसपैठ पर चिंता जताई

By Renu Tiwari | Jun 02, 2025

विभिन्न संगठनों के साधु-संतों ने रविवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में हिंदुओं पर कथित अत्याचार तथा बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ को लेकर चिंता जताई। स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास पर हुई बैठक के दौरान, साधु-संतों ने दावा किया कि शाह ने हिंदू धार्मिक नेताओं से एकजुट होने और मानवता से संबंधित व्यापक मुद्दों को हल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान शाह ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें: जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना जांच के बाद फर्जी निकली

इन मूल्यों को अपने देश में संरक्षित और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व को भी रेखांकित किया गया, साथ ही इस साझा विश्वास पर भी जोर दिया गया कि सभी धर्मों का सार मानवता में निहित है। बैठक में मौजूद एक साधु ने दावा किया, ‘‘शाह ने साधु-संतों से समाज में उनकी इस भूमिका पर विचार करने को कहा है कि क्या इसे कीर्तन और पूजा-अर्चना जैसी आध्यात्मिक परंपराओं तक सीमित रहना चाहिए या ज्वलंत मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार