हिंदू आध्यात्मिक नेता की रिहाई को लेकर साधु-संतों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर विरोध प्रदर्शन किया

By Prabhasakshi News Desk | Dec 02, 2024

कोलकाता । समूचे पश्चिम बंगाल से 1,000 से अधिक साधु-संत बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों के विरोध में और पड़ोसी देश में गिरफ्तार आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग को लेकर उत्तर 24 परगना में पेट्रापोल सीमा पर एक प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। अखिल भारतीय संत समिति के बैनर तले साधु संत सुबह से ही पेट्रापोल सीमा चौकी से करीब 800 मीटर दूर धरना स्थल पर पहुंचने लगे। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं ने बांग्लादेश मुद्दे को लेकर बुधवार को पेट्रापोल सीमा पर प्रदर्शन कार्यक्रम की भी घोषणा की है।

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के अल्बर्ट रोड स्थित अपने केंद्र में प्रार्थना सभाओं और कीर्तनों का आयोजन कर रहा है। समूह दास की रिहाई की मांग कर रहा है और पड़ोसी देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की है। हिंदू आध्यात्मिक नेता दास को बांग्लादेश में राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद समुदाय के लोगों ने राजधानी ढाका और बंदरगाह शहर चटगांव सहित कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रमुख खबरें

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप