साध्वी प्रज्ञा बोलीं- सस्ती हो या महंगी, शराब का कम सेवन औषधि समान, ज्यादा पीना जहर जैसा

By अंकित सिंह | Jan 20, 2022

अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने शराब को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान में दावा किया कि कम मात्रा में शराब का सेवन करना औषधि की तरह है जबकि ज्यादा पीना जहर है। सोशल मीडिया पर साध्वी प्रज्ञा का यह बयान खूब वायरल हो रहा है। गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि शराब सस्ती हो या महंगी, शराब औषधि का काम करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो आयुर्वेद में शराब यानी अल्कोहल जो होता है उसका सीमित मात्रा में औषधि का काम करता है और असीमित मात्रा में वह जहर जैसा होता है। इसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने यह भी कहा कि इसको सब को समझने की जरूरत है, सबको सुनना चाहिए और उसको अधिक लेने से जो नुकसान होते हैं, इसको समझ कर उसे बंद करना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बयान का भी समर्थन किया है और कहा कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी होनी चाहिए। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि शराब की वजह से अपराध भी बढ़ते हैं और घर में क्लेश होता है। साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कांग्रेस की ओर से अब निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा अब शराब के फायदे गिना रही हैं, वे शराब को औषधि बता रही हैं।

प्रमुख खबरें

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज