यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी जारी, हिंडन पर उतरा वायुसेना का चौथा ग्लोबमास्टर

By अभिनय आकाश | Mar 03, 2022

रूस और यूक्रेन युद्ध के हफ्ते हो चुके हैं। एक तरफ रूस की तरफ से यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में जबरदस्त तबाही जारी है वहीं य़ूक्रेन की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई में मिसाइल, ड्रोन और एयर वापर का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर भारतीय वायुसेना का चौथा विमान बुखारेस्ट से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम एक-एक बच्चे का ख्याल रख रहे हैं, यूक्रेन की सीमाओं पर भी हमारे चार मंत्रीगण एक-एक चीज को देख रहे हैं। हमारे एयरफोर्स और सिविल एविएशन के जहाज लगातार जा रहे हैं। इस फ्लाइट में 180 भारतीय आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय ने कहा- किसी भारतीय छात्र को बंधक बनाने को लेकर कोई खबर नहीं मिली

भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता की तरफ से बताया गया है कि भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना यूक्रेन के आसपास में विभिन्न स्थानों के लिए तीन और उड़ानें ऑपरेट कर रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत 3,726 भारतीयों को आज बुखारेस्ट से 8 फ्लाइट, सुसेवा से 2 फ्लाइट, कोसिसे से 1 फ्लाइट, बुडापेस्ट से 5 फ्लाइट और रेज़ज़ो से 3 फ्लाइट से भारत वापस लाया जाएगा।  

प्रमुख खबरें

Jaipur Daughter Kills Mother | मां को कार से कुचलवाने वाली कलयुगी बेटी पर अब पिता की हत्या का भी आरोप, कजिन के साथ मिलकर रची साजिश

प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा के बीच कांग्रेस ने पूर्व पीएम डेविड लैंग और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को किया याद

Delhi Red Fort Bomb Threat | दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच के बाद पुलिस ने कॉल को झूठा बताया

New Zealand में PM Narendra Modi की हुंकार, बोले- भारत सिर्फ बाजार नहीं, ग्लोबल ग्रोथ का लॉन्चपैड है, 2030 तक व्यापार होगा दोगुना!