Benefits of Kesar During Pregnancy: गर्भवती महिला के लिए केसर है बहुत फायदेमंद, कई समस्याओं को करता है दूर

By प्रभासाक्षी ब्यूरो | Jun 24, 2023

प्रेगनेंसी के दौरान एक गर्भवती महिला के शरीर में बहुत बदलाव आते हैं। प्रेगनेंसी में गर्भवती महिला को अपने साथ-साथ अपने गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होता है। इस दौरान गर्भवती महिला के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरुरी है। ऐसी कई चीज़ें हैं जो प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। उन्हीं में से एक है- केसर। प्रेगनेंसी में केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस मसाले में बहुत से आयुर्वेदिक गुण मौजूद होते हैं जिससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान केसर का सेवन कैसे फायदेमंद है- 

प्रेगनेंसी में कई महिलाओं का बीपी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। प्रेगनेंसी में बाहर की चीज़ें या ज़्यादा फैट वाली चीज़ें खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकत है और या आपके हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। केसर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। केसर में मौजूद तत्व धमनियों को बंद होने से रोकते हैं और शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

अच्छी नींद में मदद करें

प्रेगनेंसी के दौरान बार-बार पेशाब आने के कारण और शारीरिक परेशानी के कारण गर्भवती महिला की नींद प्रभावित होती है। ऐसे में रात को सोने से पहले केसर वाला दूध पीने से आपको अच्छी नींद आ सकती है। इससे आपका स्ट्रेस लेवल कम होगा और आप मन शांत होगा, जिससे आपको अच्छी नींद आएगी।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: नवजात को किस करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

मूड अच्छा रखें

प्रेगनेंसी में अधिकतर महिलओं को मूड स्विंग्स की समस्या होती है। तेजी से हार्मोनल परिवर्तन और शारीरिक परेशानी के कारण गर्भवती महिलाओं को मूड स्विंग्स की समस्या होती है। इस दौरान वे गुस्सैल और चिड़चिड़ी हो जाती हैं। ऐसे में मूड स्विंग्स से निपटने के लिए केसर बहुत फायदेमंद है। दरअसल, यह सेरोटोनिन का उत्पादन करता है, जो शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर मूड को नियंत्रित करता है। यह मूड स्विंग्स से निपटने में मदद करने के साथ-साथ  मूड अपलिफ्ट करता है।

क्रैंप्स से राहत 

हार्मोनल परिवर्तन के कारण, प्रेगनेंसी में महिलाओं को अक्सर पेट में दर्द और क्रैम्प्स होते हैं। ये क्रैंप्स कई बार असहनीय भी हो सकते हैं। ऐसे में केसर के सेवन से क्रैंप्स और दर्द से राहत मिलती है। केसर आपके शरीर में मांसपेशियों के दर्द को शांत करने के लिए दर्द निवारक के रूप में काम करता है।

एलर्जी को रोकता है

प्रेगनेंसी में इम्युनिटी कमजोर होने के कारण एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। केसर मौसमी एलर्जी, छाती में जमाव और सांस लेने की समस्याओं से लड़ने में आपकी मदद करता है। थोड़ी मात्रा में केसर का सेवन करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

प्रमुख खबरें

Aman Gandhi ने बताया क्यों हुआ था Shivangi Joshi और Rohit Suchanti का ब्रेकअप

Ranchi में JPSC आंदोलन, Neha Bora पर फेंकी गई स्याही; बोलीं- आंसू गैस और पेलेट से नहीं डरे, इससे भी नहीं डरेंगे

Rabindranath Tagore Death Anniversary: जानिए भारत के पहले Nobel Laureate और राष्ट्रगान के रचयिता का महान जीवन

Tamil Nadu CM Vijay Sanghita Divorce | विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी, कोर्ट ने मामले को किया निपटाया