सागर मर्डर केस: कोर्ट ने सुशील कुमार की पुलिस रिमांड 4 दिन बढ़ाई

By अभिनय आकाश | May 29, 2021

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई को हुए 23 वर्षीय सागर धनखड़ की हत्या के मामले में पहलवान सुशील कुमार की रिमांड बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस की ओर से सुशील की सात दिन की रिमांड और मांगी गई थी। कोर्ट ने सुशील की पुलिस रिमांड 4 दिन के लिए बढ़ा दी है। सुशील कुमार को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस की ओर से सुशील को युवा रेसलर की मौत मामले का मास्टर माइंड बताया गया। एक आरोपी के वीडियो क्लिप और चश्मदीद गवाह के बयान से ये बात स्पष्ट है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार के चार साथियों को किया गिरफ्तार

रोहिणी कोर्ट ने सुशील कुमार की रिमांड चार दिन बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि हर 24 घंटे में एक बार सुशील कुमार का मेडिकल कराया जाएगा। सुशील कुमार के वकील पुलिस कस्टडी में उससे मिल सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर