West Bengal Rajya Sabha Elections । सागरिका घोष और सुष्मिता देव होंगे टीएमसी के उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने राज्य में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष, पार्टी नेता सुष्मिता देव और दो अन्य लोगों के नामों की रविवार को घोषणा की। पश्चिम बंगाल की पांच राज्यसभा सीट के लिए 27 फरवरी को चुनाव होंगे। टीएमसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमें आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए सागरिका घोष, सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’ टीएमसी ने कहा, ‘‘हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे हर भारतीय के अधिकारों की रक्षा के लिए अदम्य भावना और मुखर होने की तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करें।’’

इसे भी पढ़ें: Bihar Floor Test । पटना लौटेंगे कांग्रेस के विधायक, विश्वासमत से पहले तेजस्वी के घर रुकेंगे

दो बार की लोकसभा सांसद ठाकुर को 2019 में मतुआ बहुल बोंगांव सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शांतनु ठाकुर से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों रिश्तेदार हैं। ठाकुर का नामांकन लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू करने के वादे के साथ मतुआ समुदाय को लुभाने के भाजपा के प्रयासों के बीच आया है। मतुआ समुदाय के लोग किसी भी चुनाव में एकजुट होकर मतदान करते हैं। उनका जुड़ाव सीएए के मुद्दे पर विशेष रूप से भाजपा के रुख के साथ है। सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के वादों को लेकर मतुआ समुदाय ने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा के शानदार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वरिष्ठ पत्रकार नदीमुल हक ने जनता की सेवा करने का अवसर मिलने के लिए टीएमसी नेताओं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस उम्मीदवारी को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जनता की सेवा करने का तीसरी बार अवसर प्रदान करने के लिए, मैं हमारी पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी और महासचिव अभिषेक बनर्जी को धन्यवाद देता हूं।’’ बंगाल में 294 सदस्यों वाली विधानसभा में टीएमसी के 217 विधायक हैं। इसके अलावा टीएमसी के पास भाजपा के छह विधायकों का भी समर्थन हासिल है, जो दल बदलकर टीएमसी के समर्थन में आ गए हैं। आगामी राज्यसभा चुनाव में टीएमसी का दबदबा सुनिश्चित दिख रहा है। हालांकि, विधानसभा में भाजपा के विधायकों की आधिकारिक संख्या 74 है, दलबदल के कारण अनौपचारिक रूप से यह 68 हो गई है।विधानसभा में संख्याबल के अनुसार, पांच राज्यसभा सीट में से टीएमसी चार पर दावा करने के लिए तैयार है, जबकि भाजपा पांचवीं सीट हासिल करेगी।

प्रमुख खबरें

Asish Banerjee की मौत पर भड़के Abhishek Banerjee, मीडिया ट्रायल पर जताई कड़ी आपत्ति

राजनीति में आना... TMC के Asish Banerjee ने सुसाइड नोट में लिखे हैरान करने वाले सच

IRS Officer से Aam Aadmi Party तक, जानें Arvind Kejriwal के जीवन के रोचक किस्से

FIH World Cup में भारत से मुकाबले पर बोले पाकिस्तानी कप्तान अबु बकर, रैंकिंग मायने नहीं रखती