सहारनपुर में कोरोना के 19 और मामले सामने आए, रोगियों की संख्या बढ़कर 146 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

सहारनपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नये मामलों की पुष्टि हुई और अब तक यहां कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 146 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस सोढी ने बताया कि कुल नमूनों की जांच में 19 में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इनमें से 10 लोग देवबंद में पृथक-वास में हैं, जबकि एक नागल और एक आईआईटी रूड़की परिसर में हैं। 

इसे भी पढ़ें: योगी का निर्देश, 20 से अधिक कोरोना मामले वाले जिलों में वरिष्ठ अधिकारी भेजे जाएं 

सोढी ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के मुखिया मौलाना साद की यहां मोहल्ला मुफ्ती स्थित ससुराल में दो रिश्तेदारों की रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मौलाना के सास-ससुर के नमूने पिछले सप्ताह जांच के लिये भेजे गये थे जिनकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। साद के जिन दो करीबियों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, वे दोनों दक्षिण अफ्रीका और फ्रांस से लौटे थे। उधर सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।

इसे भी देखें : कैसा रहा Lockdown में ढील का पहला दिन, क्यों Modi-Shah पर भड़क रहीं हैं Mamata 

प्रमुख खबरें

President Murmu के Vrindavan दौरे से पहले हाई अलर्ट, चश्मा चोर बंदरों को डराएंगे लंगूर के कटआउट

Balochistan में Pakistan Army को बड़ा झटका, BLA के समन्वित हमलों में 25 से ज्यादा सैनिक ढेर

Brussels में S Jaishankar की दो टूक, बोले- West Asia संकट का हल सिर्फ संवाद और कूटनीति

Chaitra Navratri: जानें Kalash Sthapna का शुभ मुहूर्त और 9 देवियों की संपूर्ण पूजा विधि