Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को 'Digital Arrest' कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

साहिबगंज, दो सितंबर झारखंड के साहिबगंज जिले में एक व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर 1.20 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताया और करीब दो महीने तक उसे ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ रखा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फोन करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि दास के खिलाफ एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर वीडियो कॉल के जरिए दास को ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ में रखा और दावा किया कि उन पर नजर रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Strict Action की चेतावनी: Chitta सिंडिकेट पर गरजे Amit Shah, बोले Punjab को नशा मुक्त बनाएंगे

घर की खिड़कियों के लिए कैसे चुनें सही Curtains, दिशा और फैब्रिक का रखें ध्यान

Jio Platforms IPO: आकाश अंबानी ने पश्चिमी भारत के ब्रोकरों संग की बैठक

Redseer की रिपोर्ट: 2026 में 90 अरब डॉलर पार करेगा देश का Online Retail Market