गठबंधन का हिस्सा बनने के बाद बोले मुकेश सहनी, NDA ने मरहम लगाने का किया काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

पटना। बालीवुड सेट डिजाइनर के क्षेत्र में हाथ आजमाने के बाद राजनीति में आए मुकेश सहनी ने अपने दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बनने के बाद बुधवार को कहा कि राजग ने घाव पर मरहम लगाने का काम किया। राजग में शामिल होने की औपचारिक घोषणा करते हुए सहनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक पक्ष (राजद नीत महागठबंधन) ने पीठ में खंजर घोंपने का काम किया जबकि दूसरे पक्ष (राजग) ने मरहम लगाने का काम किया।’’ 

इसके बाद वे महागठबंधन से अलग हो गए। इसपर सवाल किये जाने पर मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार मेरी वजह से बनती इसलिए उस पद की मांग की थी। यहां (एनडीए) ऐसी कोई बात नहीं है। राजग में जदयू और भाजपा के साथ उनकी पार्टी सहयोगी दल है। वीआईपी पार्टी के नेता ने कहा कि वहां उनकी पीठ में खंजर घोंपने का काम किया जबकि यहां राजग में मरहम लगाया गया। इसलिए जो भी मिला वो स्वीकार है। 

इसे भी पढ़ें: LJP में शामिल हुईं भाजपा नेता उषा विद्यार्थी, JDU के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना 

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने वीआईपी पार्टी को राजग में अपने कोटेसे 11 सीटें देने की घोषणा की। भाजपा को राजग में सीटों के बंटवारे के तहत 121 सीटें मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने 2015 में भी पूरी मजबूती से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया था। किसी वजह से भटक गया लेकिन अब ख़ुशी है कि जहां से मैंने अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था आज फिर से वही हूं।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, चुनाव प्रभारी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की उपस्थति में सहनी ने कहा कि राजग ने पिछड़ी जाति के बेटे को सम्‍मान दिया है और इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हैं। गौरतलब है कि बिहार में निषाद समाज की आबादी करीब तीन से चार फीसद है। भले यह आंकड़ा वोट के लिहाज से छोटा हो लेकिन मुजफ्फरपुर, दरभंगा, औरंगाबाद और खगडिय़ा जैसे क्षेत्रों में निषाद वोट निर्णायक माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो