PV सिंधू ने की SAI से निजी ट्रेनर और फिजियो की मांग, स्वीकार की गई मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू की अगले साल जनवरी में तीन टूर्नामेंटों के लिए निजी फिजियो और ट्रेनर की मांग को स्वीकार कर लिया। विश्व चैम्पियन 26 साल की सिंधू ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ के कोर समूह की हिस्सा है। वह कोविड-19 के कारण खेल में आई रूकावट के बाद जनवरी में प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन में वापसी करेंगी।

इसे भी पढ़ें: रिंग में उतरे बिना मुक्केबाजी विश्व कप में भारत के चार पदक पक्के!

हैदराबाद की यह खिलाड़ी फिलहाल लंदन में ‘गैटोरेड स्पोर्टस साइंस इंस्टीट्यूट में स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट रेबेका रैंडेल की देख रेख में फिटनेर पर काम करने के साथ बैडमिंटन इंग्लैंड के टॉबी पेंटी और राजीव ऑपेश के साथ नेशनल ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास कर रही है। उन्होंने अक्टूबर में खेले गये डेनमार्क ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था। बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) ने लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण 2020 विश्व टूर के लिए फिर से नया कार्यक्रम बनाया है जिसमें एशियाई चरण के दो बड़े टूर्नामेंटों के अलावा विश्व टूर फाइनल्स को जनवरी में खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत