लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम चलाएंगे SAI और FIFF

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण जब देश भर में लॉकडाउन है तब अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सहयोग से एक आनलाइन कोचिंग कार्यक्रम तैयार किया है जो अगले सोमवार से शुरू होगा। यह 13 दिवसीय कोर्स दो मई को समाप्त होगा और इसमें साई और एआईएफएफ का लाइसेंस रखने वाले कोच भाग ले सकेंगे। इस कार्यक्रम में 400 से 500 कोच के भाग लेने की संभावना है।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें चोटों से बचाव, वीडियो विश्लेषण, आयु वर्ग की टीमों को कोचिंग आदि शामिल हैं। एआईएफएफ के कोच शिक्षा कार्यक्रम के प्रमुख और पूर्व भारतीय खिलाड़ी सैवियो मेडिरा ने कहा, ‘‘यह एआईएफएफ और साइ की शानदार पहल है जिससे देश भर के कोच को कुछ सीखने का मौका मिलेगा। इससे फुटबाल कोचिंग को लेकर उनकी विचार प्रक्रिया तरोताजा हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा