By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 15, 2026
भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के भोपाल स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने अपने राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में तैनात दो जूडो कोच को उनके पेशेवर आचरण और कार्यस्थल में अनुशासन से जुड़ी चिंताओं के समाधान के लिए खेल मनोवैज्ञानिक के साथ परामर्श (काउंसलिंग) सत्र में भाग लेने का निर्देश दिया है। साइ एनसीओई भोपाल के सहायक निदेशक ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सीनियर कोच रुचि औदिच्या और सहायक कोच गीतांजलि पवार को अगले आदेश तक ‘काउंसलिंग’ सत्रों में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इसमें कहा गया है कि अन्य कोच और खिलाड़ियों के साथ इन कोच का ‘आचरण, रवैया, समन्वय, टीम भावना और बातचीत’ पेशेवर आचरण, कार्यस्थल पर शिष्टाचार और संस्थागत प्रोटोकॉल के अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया है।