साई सुदर्शन ने निकोलस पूरन को पछाड़ कर ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जीटी बल्लेबाज ने ठोका 5वां अर्धशतक

By Kusum | Apr 21, 2025

आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप की दौड़ में आए दिन बदलाव हो रहा है। अब गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन एक बार फिर ऑरेंज कैप के हकदार बन गए हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ मैच में 52 रन की पारी खेल ये मुकाम हासिल किया है। दरअसल, केकेआ बनाम गुजरात मैच से पहले सुदर्शन ने 365 रन बना लिए थे। केकेआर के खिलाफ मैच में 4 रन बनाते ही वो आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में निकोलस पूरन से आगे निकल गए थे। 

इसके साथ ही साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में 400 रन का आकंड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मौजूदा समय में खेली 8 पारियों में सिर्फ एक मौके पर सुदर्शन 10 से कम के स्कोर पर आउट हुए थे। सुदर्शन की गजब की फॉर्म को देखते हुए साफ संकेत मिल रहा है कि वो अगले 2-3 मैचों में अपने आईपीएल 2024 के रनों  की संख्या को पीछे छोड़ देंगे। बता दें कि, सुदर्शन ने पिछले सीजन 12 पारियों में 527 रन बनाए थे। 

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी