By Kusum | Oct 12, 2025
टीम इंडिया के बल्लेबाज साई सुदर्शन से जुड़ी एक बड़ी अपडेट बीसीसीआई ने दिल्ली टेस्ट मैचके तीसरे दिन के खेल के शुरू होने के समय जारी की। बीसीसीआई ने बताया है कि साई सुदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन फिल्डिंग के लिए नहीं उतरेंगे। दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन साई सुदर्शन को कैच पकड़ते समय चोट लगी थी, जिससे वे अभी तक पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। चोट ज्यादा गंभीर न हो, इसलिए उनको तीसरे दिन खेल से बाहर रखा जाएगा।
दरसअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाकरपारी घोषित कर दी थी। वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई। जिसके बाद दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को 270 रन चेज करने हैं।
फिलहाल, पहले टेस्ट मैच में भी भारत ने पारी के अंतर से वेस्टइंडीज को हराया था। अहमदाबाद में टीम इंडिया को पारी और 140 रनों के अंतर से जीत मिली थी। ऐसा ही कुछ दिल्ली टेस्ट मैच में भी कैरेबियाई टीम के साथ हो सकता है।