लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कोच शिक्षा कार्यक्रम आयोजित करेगा SAI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) लॉकडाउन की अवधि में अपने प्रशिक्षकों को व्यस्त रखने के लिये आनलाइन शिक्षा कार्यक्रम और व्याख्यान आयोजित करेगा। एक भागीदार ने कहा कि कोच शिक्षा कार्यक्रम ‘जूम’ एप के जरिये चलाया जाएगा। तैराकी, जूडो ओर वॉलीबाल के कोच बुधवार को एक घंटे के सत्र में भाग लेंगे जबकि गुरुवार को एथलेटिक्स, तलवारबाजी, भारोत्तोलन और मुक्केबाजी से जुड़े कोच के लिये सत्र का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय साइकिलिंग कोच आरके शर्मा ने कहा, ‘‘जहां तक मैं जानता हूं साइ कोविड-19 के कारण लॉकडाउन में कोचों के लिये सेमीनार आयोजित करके समय का सदुपयोग कर रहा है। यह स्वागतयोग्य कदम है। कोच के रूप में अतिरिक्त जानकारी होना अच्छा होता है।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश