करीना-तैमूर के साथ सैर-सपाटे पर निकले सैफ अली खान, मास्क ना पहनने पर हुए जमकर ट्रोल

By रेनू तिवारी | Jun 08, 2020

लॉकडाइन के बाद से पूरे देश के लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी अपने-अपने घरों के अंदर कैद हैं। 8 जून से लॉकडाउन खत्म करके अनलॉक का फेज 1 शुरू किया गया हैं ऐसे में धीरे-धीरे करके लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। अनलॉक 1 के जरिए सरकार लोगों की जिंदगी को पटरी पर लाने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में सरकार ने दिशा-निर्देश के साथ चीजों को खोलने की परमिशन दी हैं। दिशा-निर्देशों में ये अनिवार्य हैं कि घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगा कर ही घर से निकता जाए और सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाए। 

 

सैफ अली खान और करीना को ट्रोलर्स ने इस लिए ट्रोल करना शुरू किया क्योंकि पटौदी परिवार के किसी भी सदस्य ने घर से बाहर निकलते वक्त मास्क नहीं पहना हुआ था। लोगों ने इस बात को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए पूछा कि आखिर आप लोगों ने  मास्क क्यों नहीं लगाए। दूसरे यूजर ने भी यहीं पूछा की मास्क किधर हैं। इस तरह से एक-एक करके लोगों ने सैफ-करीना को काफी खरी खोटी सुनानी शुूरू कर दी। 

प्रमुख खबरें

भावी संकट की पूर्व चेतावनी है नेपाल त्रासदी

5 करोड़ में Rape केस डील! Punjab CM Bhagwant Mann पर BJP का गंभीर आरोप

Maruti Suzuki CEO ने नियमों और कार की कीमतों में संतुलन पर दिया जोर

Janmashtami पर कपड़ों और मेकअप के साथ बालों को न करें इग्नोर, 5 मिनट में बन जाएगा ये हेयर स्टाइल