Singapore Open:चीनी खिलाड़ी को साइना नेहवाल ने चटाई धूल, पीवी सिंधू ने भी मारी बाजी,

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

सिंगापुर। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने फॉर्म में वापसी के संकेत देते हुए दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी चीन की बिंग जियाओ को हराकर सिंगापुर ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और फॉर्म में चल रहे एच एस प्रणय ने भी अंतिम आठ में जगह बनाई। लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने पांचवीं वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी को 21 . 19, 11 . 21, 21 . 17 से मात दी। पिछले ढाई साल में वह पहली बार किसी सुपर 500टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। अब उनका सामना जापान की आया ओहोरी से होगा।

इसे भी पढ़ें: ATP Rankings: फेडरर को 25 साल में पहली बार नहीं मिली रैंकिंग, जोकोविच 7वें स्थान पर

दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपै के चोउ तियेन चेन के खिलाफ तीन सप्ताह में दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने एक घंटे और नौ मिनट तक चला मुकाबला 14 . 21, 22 . 20, 21 . 18 से जीता। अब उनका सामना जापान के कोडाइ नाराओका से होगा। वहीं किदाम्बी श्रीकांत को हराने वाले मिथुन मंजूनाथ आयरलैंड के एन एंगुयेन से 10 . 21, 21 . 18, 16 . 21 से हारकर बाहर हो गए। वहीं थाईलैंड की बुसानन ओंगबांरूंगफन को हराने वाली अष्मिता चालिहा को चीन की हान यि ने 21 . 9, 21 . 13 से हराया। पुरूष युगल में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने छठी वरीयता प्राप्त मलेशिया के गोह जे फेइ और नूर इजुद्दीन को 18 . 21, 24 . 22, 21 . 18 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। महिला युगल में पूजा डांडु और आरती सारा सुनील को चीन की छठी वरीयता प्राप्त लि वेन मेइ और डु यू की जोड़ी ने 21 . 12, 21 . 6 से हराया।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती