साइना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

कुआलालंपुर। लंदन ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना नेहवाल ने गुरूवार को यहां दक्षिण कोरिया की आन से यंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 

गैर वरीय भारतीय ने यंग को 39 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 25-23 21-12 से शिकस्त दी। यह दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी पर साइना की पहली जीत है जिन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में इस भारतीय खिलाड़ी को मात दी थी। दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन का सामना क्वार्टरफाइनल में ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन से होगा।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम