कोरोना से दोबारा संक्रमित हुए बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और एचएस प्रणय, 10 दिन तक रहेंगे पृथक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

बैंकॉक। कोविड-19 से हाल में उबरने वाले भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और एचएस प्रणय मंगलवार से शुरू हुए थाईलैंड ओपन से पहले यहां एक बार फिर जांच में पॉजिटिव पाए गए। इन दोनों की मौजूदगी वाली भारतीय टीम एशियाई चरण के थाईलैंड ओपन (12-17 जनवरी) और टोयोटा थाईलैंड ओपन (19-24 जनवरी) तथा एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2020 (27-31 जनवरी) में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही थी। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने कहा, ‘‘सोमवार को हुए परीक्षण में साइना और प्रणय कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। वे बैंकॉक के अस्पताल में 10 दिन तक पृथकवास में रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं