साइना कोरिया मास्टर्स से हटीं, श्रीकांत की नजरें अच्छे प्रदर्शन पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2019

ग्वांगजू (कोरिया) फार्म में वापसी करने वाले किदांबी श्रीकांत मंगलवार से यहां क्वालीफायर के साथ शुरू हो रहे कोरिया मास्टर्स विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे जबकि साइना नेहवाल इस प्रतियोगिता से हट गई हैं।

खराब फार्म से जूझ रही दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है लेकिन   उनके अगले हफ्ते लखनऊ में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में खेलने की संभावना है।साइना के हटने के बाद महिला एकल में भारत का कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा। पुरुष एकल में दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी समीर वर्मा को पहले दौर में शीर्ष वरीय चीन के शी युकी से भिड़ना है जबकि उनके बड़े भाई सौरभ वर्मा को क्वालीफायर का सामना करना है।

पिछले साल सारलोरलक्स ओपन का खिताब जीतने वाले शुभंकर डे पहले दौर में ओलंपिक चैंपियन और दूसरे वरीय चीन के चेन लोंग के खिलाफ शुरुआत करेंगे। दुनिया के 44वें नंबर के खिलाड़ी शुभंकर को इस साल स्विस ओपन में चेन लोंग के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इन दोनों के बीच यह अब तक हुआ एकमात्र मुकाबला था। युगल में कोई भारतीय खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहा है।

प्रमुख खबरें

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna